देवरिया, जून 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द में रविवार की रात चाकू व धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह खेत में लहूलुहान स्थिति में उसका शव मिला। एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंच जानकारी ली। पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना के पर्दाफाश को एसओजी, सर्विलांस समेत तीन टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घटना आशनाई में होना मान पुलिस जांच कर कर रही है। मामले में कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुजुरी खुर्द निवासी आदित्य गोंड़(21) पुत्र हरिप्रकाश गोंड़ ने रविवार की रात परिवार के लोगों के साथ भोजन किया। परिजनों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह बात करते हुए घर से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.