आरा, फरवरी 9 -- -पीरो अनुमंडल के अगिआंव बाजार की महादलित टोली में सोमवार सुबह हुई घटना, तीन हिरासत में -आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार आरा/पीरो। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल के अगिआंव बाजार की महादलित बस्ती में सोमवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान धारदार हथियार के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उनके बेटे सहित दोनों पक्षों के तीन लोग घायल भी हो गये। सभी का इलाज कराया जा रहा है। मृतक अगिआंव बाजार निवासी स्व.दूधनाथ राम के 56 वर्षीय पुत्र इन्द्रचंद राम थे। वे अगिआंव बाजार में जूता-चप्पल मरम्मत करने की दुकान चलाते थे। मारपीट और हत्या की सूचना पर एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह एवं अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थ...