पिथौरागढ़, नवम्बर 22 -- धारचूला में महिला से लूटपाट के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पुष्पा देवी पत्नी दान सिंह निवासी जिमतड़ धारचूला देहात ने पुलिस को बीते रोज तहरीर दी। महिला का कहना था कि 20 नवंबर को वह घास काटकर वह अपने घर आ रही थी। शाम के समय मार्ग में एक अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे से आया और उनके पहने गले से सोने का मंगलसूत्र, कान का एक सोने का झुमका और नाक की सोने फुली छीन कर भाग गया। कहा कि इस घटना में उनके सिर, पैर में भी चोट आई है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र नेगी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...