वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी। विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के सामने मंगलवार को दो महिलाएं एक बुजुर्ग श्रद्धालु से उलझ गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि टीका-चंदन लगाने के लिए 100 रुपये मांगने पर विवाद शुरू हुआ। महिलाओं ने एक पुलिसकर्मी के हस्तक्षेप के बाद बुजुर्ग को वहां से जाने दिया। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...