बिजनौर, फरवरी 18 -- शुगर मिल गेट पर लगे तौल कांटों का जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी तोल कांटे पूरी तरह सही पाए गए, जिस पर किसानों ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के उपरांत जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे कृषि यंत्रों का वितरण के बारे में बताया। धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने कहा कि बसंत कालीन गन्ना बुवाई प्रारंभ हो चुकी है। इसलिए सभी किसान गहरी जुताई कर ट्रेंच विधि से केवल स्वीकृत गन्ना प्रजाति को ही बुवाई करें। इस दौरान गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह, प्रबंधक मनोज चौहान, दिनेश राजपूत, कारखाना महाप्रबंधक विजय गुप्ता, सुनील कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.