बिजनौर, मार्च 18 -- भाजपा से दूसरी बार जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद भूपेंद्र सिंह चौहान बॉबी का गृह नगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। धामपुर में नहटौर रेलवे क्रॉसिंग के निकट वरिष्ठ भाजपा नेता उदित कुमार जैन के प्रतिष्ठान पर भाजपाइयों के अलावा नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, धामपुर नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष रवि चौधरी, अमित चौधरी, प्रमोद राठी, मनोज चौहान, राकेश चौधरी, भूपेंद्र सैनी, जयवीर सिंह सिसोदिया, आदित्य वीर सिंह, पूर्व प्रधान दुष्यंत चौहान रहे। इसके अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर युवा भाजपा नेता विभोर अग्रवाल ...