संभल, अक्टूबर 4 -- शुक्रवार की रात बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होगा पलट गया । गनीमत यह रही कि रात होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि कुछ समय के लिए जाम लग गया। शुक्रवार की रात 9:00 बजे एक ट्रक मंडी समिति से धान भरकर शहर की ओर जा रहा था। ट्रक जव मुरादाबाद रोड स्थित पुराने बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा । अचानक वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया । ट्रक सड़क के दूसरी ओर कच्चे स्थान पर पलटा इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। रात होने के कारण आवाजाही भी कम थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था । हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ समय के लिए जाम भी लग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.