गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। लेकिन किसान धान का विक्रय करने के लिए पंजीयन कराने में रूची नहीं ले रहे है। अबतक 1410 किसानों ने धान का विक्रय करने के लिए पंजीयन कराया है। किसानों का धान विक्रय करने के लिए पंजीयन की धीमी रफ्तार से अब विभागीय अधिकारी जल्द ही जागरूकता अभियान चलाने की भी तैयारी कर रहे है। गाजीपुर में धान की खरीद 153 क्रय केंद्रों पर की जाएगी। इन क्रय केंद्रों पर धान विक्रय करने के लिए 1410 किसानों ने पंजीयन कराया है। बीते वर्ष 36445 किसानों ने विभिन्न क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री की थी। पिछले साल 51 मिलों की ओर से कार्य किया गया था। इस वर्ष 49 मिलों का सत्यापन हो गया है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। जिला विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने बताया कि धान खरीद के लि...