लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केन्द्रों पर जिम्मेदारों की मनमानी से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि धान बेचने के लिए उनको मंडियों तक दौड़ना पड़ता है। धान खरीद के लिए क्षेत्र में नौ क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसके बाद भी किसान धान बेचने के लिए भटक रहे हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे साधन सहकारी समिति धौरहरा स्थित पीसीएफ बी पैक्स केंद्र पर छह किसान धान लेकर पहुंचे। इनमें जगतार सिंह (25 कुंतल), जगवीर सिंह (60 कुंतल), सोबरन (40 कुंतल), मलकीत सिंह (55 कुंतल) और सुखदेव सिंह (80 कुंतल) निवासी ग्राम कफारा शामिल थे। किसानों का आरोप है कि जैसे ही समिति कर्मचारियों ने वाहनों को आते देखा दोनों गेट बंद कर दिए। किसानों ने बताया कि वह एक हफ्ते से धान की बिक्री के प्रयास में हैं। रमियाबेहड़ केंद्र पर बारदाना न होने के कारण तौल नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.