पाकुड़, नवम्बर 20 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने धान खरीद प्रणाली में एक महत्वपूर्ण सुधार लागू किया है। नई व्यवस्था के तहत अब किसानों को धान बिक्री की संपूर्ण राशि एकमुश्त के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। उपरोक्त जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने दी। बताया कि पूर्व में भुगतान दो किश्तों में किया जाता था, जिसमें दूसरी किश्त में देरी होने से किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सरकार की इस नई पहल से किसानों को तत्काल वित्तीय सहायता प्राप्त होगी तथा कृषि कार्यों में गति आएगी। कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में अत्यंत ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। इस व्यवस्था से भुगतान में होने व...