सासाराम, दिसम्बर 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में धान बिक्री करने के लिए किसानों को ऑनलाइन निबंधन कराना अनिवार्य किया गया है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 सुविधा केंद्र खोले हैं। बताया जाता है कि केंद्रों पर अधिकाधिक किसानों का निबंधन होगा। इसके लिए सभी 19 प्रखंडों में एक-एक फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना करते कार्यपालक सहायकों प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं जिला मुख्यालय में एक सुविधा केंद्र खोला गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...