रांची, दिसम्बर 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड में लैंपस के माध्यम से धान खरीद के बाद भुगतान में हो रही देरी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भाजपा बेड़ो मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ की अनुपस्थिति में बड़ा बाबू मोहम्मद नदीम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से धान बिक्री के बाद भुगतान में हो रही देरी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा यह घोषणा की गई थी कि लैंपस के माध्यम से धान खरीद के 72 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान किया जाएगा। बावजूद इसके 15 दिसंबर से किसान लैंपस में धान बेच रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें भुगतान नहीं मिल सका है। इससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.