भदोही, अक्टूबर 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। धान फसल में कंडुआ रोग का खतरा बढ़ने लगा है। सिवान में तैयार हो रहे धान में कंडुआ रोग फाल्स स्मट का प्रभाव देखा जा रहा है। ऐसे में बचाव को किसान विशेष सावधानी बरतें। फसल में बीमारी का लक्षण दिखता है तो कृषक कृषि वैज्ञानिकों से उचित परामर्श जरूर लें। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि इस समय भदोही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धान की फसल में कंडुवा रोग फाल्स स्मट का प्रभाव देखा जा रहा है। यह धान में फॉल्स स्मट या कड़ुवा रोग फफूंदी से होने वाला रोग है। जिसे हल्दी रोग या कंडुवा रोग भी कहते हैं। यह रोग धान की बालियों में दानों की जगह पीले या हरे रंग के गोल गेंद बना लेते हैं, जो बाद में काले हो जाते हैं। जिससे फसल की पैदावार पर काफी नुकसान हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.