बांका, नवम्बर 14 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक सप्ताह पूर्व मोंथा चक्रवाती तूफान आने से सैंकड़ों किसानों के धान फसल धाराशाई हो गया। वैसे किसानों के लिए धान फसल की तैयारी करनी टेढ़ी खीर साबित हो रही है। किसानों के सामने सबसे पहले धान की कटाई कार्य में परेशानी हो रही है। धरती पर लोट रहे धान फसल संजोकर रखने को ले बल प्रदान किया। गुरुवार को शंभूगंज बांका मुख्य पथ पर सड़क किनारे लोट रहे धान फसल का निरीक्षण किया।‌ बताया कि धान की कटाई कार्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे पीड़ित किसानों की चिंता बढ़ गई है कि चना, मसूर दाल की खेती-बाडी कैसे होगी। किसानों को धान फसल बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। लक्ष्य के अनुपात में धान फसल की अधिक खेती-बाड़ी हुई है। किसानों को मानसून ने साथ दिया और पहले धान ...