बाराबंकी, अक्टूबर 19 -- बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मवेशियों को खिलाने के लिए धान पिसवाने जा रहे किशोर की बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। उधर रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे वृद्ध को किसी वाहन चालक ने रौंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इन घटनाओं से मृतकों के घरों में दीपावली पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन रो-रो कर बेहाल थे। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पेड़ से टकराई थी बाइक: त्रिवेदीगंज संवाद के अनुसार दीपावली सोमवार को है। इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। घरों में तैयारियां चल रही हैं। रविवार को लोनीकटरा थाना के ग्राम मूर्तिहा मजरे तेजवापुर निवासी वीरेंद्र वर्मा का 17 वर्षीय पुत्र शशांक मवेशियों को खिलाने के लिए धान पिसवाने बाइक से चक्की पर जा रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.