सिमडेगा, नवम्बर 23 -- सिमडेगा, हिंदुस्‍तान प्रतिनिधि। जिले में धनकटनी का मौसम आते ही हाथियों का प्रकोप बढ़ जाता है। हमेशा की तरह इस बार भी बानो, जलडेगा, ठेठईटांगर, बोलबा आदि प्रखंडों के जंगल में बसे गांवों में हाथियों का आतंक बढ़ गया है। इन दिनों हाथियों का झूंड खेतों में लगी धान की फसल को निशाना बना रहे हैं। हाथी खेतों में लगी धान की फसल को खाने के साथ साथ रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं। वहीं खलिहान में रखे गए धान को भी हाथी निशाना बना रहे हैं। इससे इन इलाकों के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण जल्‍दी जल्‍दी धान की फसल को समेट कर रखने में जुटे हैं। बोलबा में इन दिनों लगभग 20 की संख्‍या में हाथियों का झूंड जंगलों में घुम रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का महौल है। ठेठईटांगर में भी एक हाथी किसान के खेत में लगे धान के फसल को बर्बाद कर रहा ह...