पीलीभीत, नवम्बर 16 -- पूरनपुर, संवाददाता। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। क्रय केंद्रो पर धान खरीद में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को सौंपा। इसमें कहा गया कि मंडी में लगे सरकारी क्रय केंद्रो पर धान खरीद सुचारु नहीं है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। धान खरीद व्यवस्था सुचारु न होने पर कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल से पूरब दिशा को जानी वाली सड़क पर नाली और पुलिया निर्माण की मांग की गई। इसके अलावा आवारा पशु से निजात के लिए स्थाई समाधान कराने की मांग भी की गई। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रंगीले,तहसील अध्यक्ष महिपाल सिंह, वेदप्...