गंगापार, फरवरी 13 -- क्षेत्र की सहकारी समिति सुजनी समोधा से जुड़े दर्जनों गांव के किसानों की धान की तौल होने के बाद भी अंगूठा नहीं लगाया गया था जिससे क्षेत्रीय किसानों ने भारी संख्या में समिति पर पहुंचकर आमरण अनशन शुरू कर दिया था, जो सभी किसानों के अंगूठे लगने तक की मांग पर चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि अधिकारियों के आने से फिंगर लगना शुरू हो गया है। शुक्रवार को 200 क्विंटल धान का फिंगर लगवाया गया। धरने पर बैठे किसान बचे धान को तौलने और तौल चुके किसानों के अंगूठे लगने के बाद ही अनशन समाप्त करने की बात पर अड़े हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.