गंगापार, फरवरी 10 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। बंद धान क्रय केंद्रों के खुलने के दूसरे दिन फिर किसान धान लेकर जहां पहुंच गए वहीं पहले से तौल करा चुके किसान भी बहुतायत में अंगूठा लगाने पहुंचे। सबसे बड़ी समस्या केंद्र प्रभारियों के सामने यह है कि एक दिन में प्रति केंद्र केवल 200 क्विंटल धान का अंगूठा लगाने के बाद आगे एक भी क्विंटल का अतिरिक्त अंगूठा मशीन लेना बंद कर देती है। मंगलवार को कोरांव प्रथम केंद्र के केंद्र प्रभारी सागर प्रसाद के पहुंचते ही कई ऐसे किसान पहुंच गए जिन्होंने पहले इस केंद्र पर धान तौल दिया था। वही धाव निवासी वासुदेव और कूदर निवासी श्याम सुंदर अपना धान लादकर तौल कराने पहुंचे, जिस पर क्रय केंद्र प्रभारी ने वासुदेव की 18 क्विंटल और श्याम सुंदर की 68 क्विंटल धान की तौल कराई। वही दूसरी ओर जोकहाई के चन्द्र कांत पांडेय की पहल...