पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। पूरनपुर मंडी में लगे क्रय केंद्र पर धान तुलाने पहुंचे किसान और एमओ में धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई। धक्का मुक्की के बाद केंद्रों पर तौल बंद कर दी गई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव पचपेड़ा तालुके महाराजपुर के रहने वाले गुरु शरण सिंह पुत्र तरसेम सिंह का धान आर एफसी क्रय केंद्र पर पिछले 20 दिनों से पड़ा हुआ है। शुक्रवार को वह धान तुलाने के लिए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार के पास बात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान विवाद होने लगा। जानकारी लगते ही मंडी में मौजूद अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए। इससे क्षेत्रीय विवरण अधिकारी प्रदीप कुमार और किसानों में धक्का मुक्की होने लगी। मौजूद किसानों ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.