बदायूं, अक्टूबर 12 -- धान के साथ-साथ मक्का-बाजरा बाजार में भरपूर आ चुका है। मगर सरकारी क्रय केंद्रों पर अभी भी सन्नाटा है क्योंकि अधिकारी जन जागरूकता को अभी तक नहीं निकले हैं यहां तक की क्रय केंद्रों पर भी नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि बिचौलिया सक्रिय हैं। किसानों से संपर्क कर औने-पौने दामों में गांव से ही धान, मक्का-बाजरा खरीद कर मंडियों में बिक्री कर रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो प्रशासन हाथ मलता रह जायेगा और लक्ष्य भी पूरा नहीं होगा। क्योंकि बाजार में धान आये करीब दस दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर धान, बाजरा, मक्का पहुंच तक नहीं रहा है। जनपद में सरकार की समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद के लिए 37 क्रय केंद्र संचालित कर दिये हैं। वहीं बाजरा और मक्का खरीद के लिए 16 क्रय केंद्र संचालित किये हैं। धान क्रय केंद्र मंडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.