औरंगाबाद, जनवरी 7 -- ओबरा प्रखंड की सोनहुली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष टुनटुन तिवारी ने सहकारिता मंत्री से मुलाकात कर धान खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने मंत्री को बताया कि इस वर्ष प्रखंड में धान की उपज काफी अच्छी हुई है, लेकिन लक्ष्य कम निर्धारित होने के कारण सभी किसानों से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों के बीच अव्यवस्था की स्थिति बन रही है और शत प्रतिशत खरीद नहीं होने से किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा पैक्सों का लक्ष्य घटाए जाने के कारण किसानों के पास अभी भी बड़ी मात्रा में धान बचा हुआ है, जिसे खरीद पाना संभव नहीं हो पा रहा है, जबकि पैक्स लक्ष्य के अनुरूप ही खरीद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कारण पैक्सों के प्रति किसानों की नाराजगी बढ़ी है। इस पर सहकारिता मंत...