बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड में पैक्सों को कम लक्ष्य मिलने पर अध्यक्ष धान खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। इस कारण औने-पौने दामों में व्यापारियों को धान बेचना पड़ रहा है। पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह, सन्नी कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार व अन्य ने कहा कि कम लक्ष्य मिलने से सभी किसानों का धान खरीद करना मुश्किल है। बीसीओ नवीन कुमार ने बताया कि सरकार से लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया जाएगा। जल्द ही सभी किसान पैक्स में धान बेच सकेंगे। इसके लिए बातचीत कर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.