महाराजगंज, जनवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शुरुआत में सुस्त चल रही जिले की धान खरीद ने रफ्तार पकड़ लिया है। तीन माह में 51.423 फीसदी धान की खरीद हो चुकी है। 28फरवरी तक ही सरकारी केंद्रों पर धान तौल होगा। ऐसे में जो किसान अब तक धान नहीं बेच पाए हैं, उनके पास दो माह से कम समय बचा है। जिले में धान खरीद का लक्ष्य दो लाख 28 हजार मीट्रिक टन है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए छह क्रय एजेंसियों के 180 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी पर तौल चल रही है। 51.423 मीट्रिक टन धान सरकारी केंद्रों पर खरीद हो चुकी है। जो किसान अब तक धान नहीं बेच पाए हैं वह 28फरवरी से पहले बेच सकते हैं। मंडी परिषद ने सबसे अधिक खरीदी धान जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि धान खरीद में क्रय एजेंसियों में सबसे आगे मंडी परिषद है। मंडी परिषद ने 97.366 एमटी धान खरीदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.