जौनपुर, दिसम्बर 9 -- जौनपुर, संवादताता। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को जिले के कई धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों तथा क्रय संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर धान खरीद में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए। कय केंद्रों पर कांटे की निर्धारित क्षमता के अनुसार धान खरीद करते हुए प्रगति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। प्रयास हो कि कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान खाद्य एवं रसद मंत्री ने धान विक्रय करने वाले कुछ किसानों से दूरभाष पर वार्ता की। उनसे धान खरीद तथा भुगतान के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि ...