रुद्रपुर, अक्टूबर 24 -- रुद्रपुर संवाददाता। धान खरीद में अनियमितताओं और किसानों की परेशानियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने एडीएम पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। विधायक बेहड़ ने कहा कि जिले में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही धान खरीद में भारी अव्यवस्था है। कई खरीद केंद्रों की लिमिट पूरी हो चुकी है, जिससे किसान अपने धान की तौल नहीं करा पा रहे हैं और दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक खरीद केंद्र की लिमिट 10 हजार क्विंटल की जाए। ताकि किसानों को राहत मिल सके। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ केंद्रों पर भ्रष्टाचार और मिलीभगत से सीधे राइस मिलों को धान भेजा जा रहा है, और इसके एवज में मोटी रकम ली जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.