पटना, दिसम्बर 5 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धान खरीद में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। वह शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को धान खरीद में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें। खरीद कार्य तेजी से और बेहतर ढंग से करें। इसके पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बताया कि सभी जिलो में धान खरीद शुरू कर दी गई है। उन्होंने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य, धान खरीद की प्रस्तावित अवधि एवं लक्ष्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि इस बार सामान्य ग्रेड के धान का न्यूनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.