सोनभद्र, दिसम्बर 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। सदर विधायक भूपेश चौबे ने गुरुवार को अपर जिलाधिकारी के कक्ष में धान खरीद से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान धान खरीद में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंशा की अनुरूप धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। क्रय केंद्रों पर किसानों को शासन की तरफ से अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। क्रय केंद्रों पर नियमित रूप से धान की खरीद की जाये, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़। किसानों की तरफ से उत्पादित धान का क्रय समय से और उन्हें इसके लिए कही अन्यत्र भटकना न पड़े। उन्होने कहा कि क्रय केंद्रों पर समय से बोरे आदि सामग्री उपलब्ध करा दी जाये और क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.