काशीपुर, अक्टूबर 24 -- बाजपुर, संवाददाता। आदेश के बाद भी धान की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को अनाज मंडी स्थित केंद्र पर जमकर हंगामा किया। यूपी का धान खरीदने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट का किसानों ने घेराव किया। वहीं हंगामे की सूचना के बाद आरएमओ भी पहुंच गईं। उनके आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। शुक्रवार को मंडी परिसर में धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की कतार लग गई। एसएमओ की ओर से सर्वे किया गया। जिसमें करीब 100 टैªक्टर-ट्रॉलियां थीं। जिन्हें सूचीबद्ध किया गया, लेकिन तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में हंगामा कर दिया। किसानों ने कहा कि यूपी का धान खरीदा जा रहा है। जबकि क्षेत्रीय किसानों को धान खरीद के लिए परेशान किया जा रहा है। तहसीलदार देवेंद्र सिंह ...