कौशाम्बी, दिसम्बर 25 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जनपद में धान खरीद की बदहाल व्यवस्था को लेकर कड़ा विरोध जताया है। यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पिपरी गांव में जुटे किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। गुरुवार को पिपरी गांव में आयोजित पंचायत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने बताया कि चायल तहसील क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों की संख्या कम होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 2300 रुपये प्रति कुंतल के सरकारी समर्थन मूल्य के बावजूद किसान 1500 से 1600 रुपये में धान बेचने को मजबूर हैं, जिससे सरकार के किसानों की आय दोगुनी के दावे खोखले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.