गढ़वा, जनवरी 31 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड में धान क्रय की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। धान खरीद की मांग को लेकर शनिवार को युवा समाजसेवी शशांक शेखर की अगुवाई में दर्जनों किसान प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में धरना पर बैठे। मौके पर मौजूद समाजसेवी शशांक ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए खाद्य आपूर्ति और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से फोन से बातचीत की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा पैसा भेजे जाने पर ही राज्य सरकार धान की खरीदारी कर पाएगी। वहीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से भी फोन पर बातचीत की। कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अगले वर्ष धान खरीद के लिए अधिक टारगेट निर्धारित करने पर सरकार विचार करेगी, ताकि किसानों को परेशानी न हो। किसानों ने धान खरीद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.