पटना, फरवरी 18 -- विधान परिषद में सदस्य महेश्वर सिंह के धान खरीद से जुड़े सवाल को लेकर प्रभारी सहकारिता मंत्री अशोक कुमार चौधरी और राजद के डॉ. सुनील कुमार सिंह के बीच जमकर नोकझोंक हुई। यह नोकझोंक बढ़कर निजी आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई। बीच में, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कार्य संचालन नियमावली की जानकारी भी दी। बाद में, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पूरे प्रकरण को सदन की कार्यवाही से हटाने का नियमन दिया। हालांकि, बाद में सदन के बाहर सुनील कुमार सिंह मीडिया से बातचीत में अपने आरोपों पर कायम रहे। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य को 36.85 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। दिसम्बर, 2025 तक 1.42 लाख किसानों से 10.29 लाख मीट्रिक टन (लक्ष्य का 28 प्रतिशत) धान की खरीद हुई। धान/चावल खरीद के लिए जारी मार...