जहानाबाद, फरवरी 17 -- आधा दर्जन पैक्सों में लक्ष्य पूरा होने के कारण नहीं हो रही खरीद 80 किसानों को धान खरीद की राशि का नहीं हो रहा भुगतान अरवल, निज संवाददाता। जिले के आधा दर्जन पैक्सों में धान खरीद का लक्ष्य पूरा है। जिसके कारण 15 दिनों से धान की खरीद नहीं हो रही है। जिससे नाराज दर्जनों किसान मंगलवार को सहकारिता कार्यालय पर पहुंचे। साथ ही संबंधित पैक्सों में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने के लिए लिखित आवेदन जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया है। किसानों का कहना था कि हम लोगों के पैक्स के द्वारा पिछले 15 दिनों से धान खरीद नहीं की जा रही है। पूछने पर पैक्स अध्यक्ष के द्वारा बताया जाता है कि धान खरीद का लक्ष्य खत्म हो चुका है। उसके बावजूद भी पैक्स में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ोतरी नहीं दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोचहासा, भदासी, रोहाई, शहर तेल...