पीलीभीत, दिसम्बर 3 -- पूरनपुर। मंडी समिति में धान खरीद को लेकर किसान और केंद्र प्रभारी आमने-सामने आ गए। मंडी गेट पर मारपीट का आरोप लगा कर खरीद पूरी तरह से बंद कर दी गई। इसके बाद किसानों ने मंडी गेट को बंद करते हुए धरना शुरू कर दिया। जानकारी पर एसडीएम और सीओ पहुंचे। अधिकारियों ने सेंटरों पर जाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद करीब दो घंटे बाद मंडी का गेट खोला गया। जिसके बाद आवाजाही और धान खरीद शुरू हो सकी। मंडी समिति में धान खरीद को लेकर रोजाना ही आरोप प्रत्यारोप का दौर है। टोकन होने के बाद भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसान इसमें राइस मिल के लोगों का धान खरीदने का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को मंडी में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मंडी समिति के क्रय केंद्र यूपीएसएस तीन और चार पर किसान और केंद्र प्रभारी के बीच विवाद हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.