देवरिया, नवम्बर 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। धान खरीद करने को क्रय केंद्र तैयार हैं। क्रय केन्द्र प्रभारियों को किसानों को धान लेकर आने का इंतजार है। किसानों का धान खरीदने को जिले में 98 क्रय केंद्र बनाये गये हैं। लेकिन बारिश के चलते पखवाड़े भर बाद ही क्रय केंद्रो पर धान पहुंचेंगे। बारिश में धान गिरने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी और मानक पर खरा नहीं उतरने पर धान और तैयार चावल रिजेक्ट हो सकता है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक कुल चार महीने तक किसानों का धान खरीदा जाएगा। धान बेचने को किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। विपणन विभाग के 28 क्रय केंद्र बनाये गये हैं। खरीफ विपणन वर्ष-2025-26 में जनपद में किसानों का सरकारी मूल्य पर धान की खरीदारी करने को शनिवार एक नवंबर से क्रय खुल गये। जिले में विभिन्न क्रय एजेंसियों के कुल 98 क्रय केन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.