बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के साथ पदाधिकारियों ने समस्या बताकर तत्काल दूर करने की मांग उठाई है। बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे किसान अरविंद कुमार, हरिओमनारायन गर्ग, सुशील चौरिहा, बड़कू प्रसाद,विपिन कुमार, लक्ष्मण प्रसाद फौजी, अरुण कुमार पांडेय, जगप्रसाद फौजी आदि ने बताया कि धान खरीद केंद्रों में आनलाइन व्यवस्था गड़बड़ है। अधिकांश केंद्र में बोरे ही नही है। 15 दिन से किसान मंडी पर बारी का इंतजार कर रहा है। अतर्रा, बदौसा, खुरहंड मंडी में अव्यवस्था चरम पर है। मंडी में किसान से 75 रुपये पल्लेदारी, दो प्रतिशत टीडीएस, कहारिन के नाम पर 15 किलो धान लिया जा रहा है। पदाधिकारियों ने नरैनी में सेंटर खोलने की मांग की है। किसान को सिक्सआर नही दिया जा ...