अमरोहा, अक्टूबर 9 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों ने धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी नहीं होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे जाम कर दिया। जानकारी पर जिम्मेदार अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू होने के बाद ही जाम खोला गया। बुधवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह के नेतृत्व में किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी नहीं होने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू नहीं करा रही है। इसके चलते किसान परेशान हैं। किसानों को ठोस आश्वासन नहीं मिलने से संगठन पदाधिकारियों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की खबर लगते ही पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.