बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- धान खरीद की तिथि खत्म, 15वें स्थान पर रहा नालंदा तो भोजपुर अव्वल धान खरीद के लक्ष्य में पिछड़ गया नालंदा 1.75 लाख टन की हुई खरीदारी फोटो धान : धान के बोरे। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। 15 फरवरी को धान खरीद की अवधि समाप्त हो गयी। इस साल धान खरीद में नालंदा पिछड़ गया। विभाग द्वारा दिये लक्ष्य से 7,013 टन कम धान की खरीद हो पायी। विभाग द्वारा नालंदा को एक लाख 82 हजार 70 टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। 15 फरवरी की देर रात तक एक लाख 75 हजार 57 टन धान की ही खरीद हुई। यह लक्ष्य का 96.15 प्रतिशत है। धान खरीद की रैकिंग के अनुसार नालंदा सूबे में 15वें स्थान पर रहा। जबकि, पहले स्थान पर भोजपुर है। यहां लक्ष्य से 105 फीसद, दूसरे स्थान पर 99.88 प्रतिशत के साथ सुपौल, 99.32 फीसदी के साथ शिवहर तीसरे स्थान रहा। जिला सहकारिता पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.