मधेपुरा, फरवरी 1 -- पुरैनी, संवाद सूत्र पुरैनी। धान अधिप्राप्ति कि लक्ष्य बढ़ाने के लिए गणेशपुर पैक्स अध्यक्ष प्रीतम कुमार ने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव को आवेदन सौंपा। आवेदन में पंचायत के किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा है कि गणेशपुर पंचायत में दो मौजा डुमरैल और गणेशपुर जिसके वजह से पंचायत में बहुत जमीन आती है और इस पंचायत में धान की खेती लगभग पचीस हजार क्विंटल से भी अधिक होती है। लेकिन विभाग द्वारा गणेशपुर पैक्स को हर वर्ष धान मात्र चार हजार क्विंटल खरीददारी करने को लक्ष्य दिया जाता है। जिसके कारण अधिकांश किसान गणेशपुर पैक्स में धान नहीं बिक्री कर पाते है। उन्होंने आग्रह किया है कि गणेशपुर पैक्स को एक सम्मानित लक्ष्य दिलवाने की कृपा की जाए ताकि गणेशपुर पैक्स पंचायत के सभी किसानो से धान खरीद दा...