पटना, फरवरी 15 -- राज्य में पिछले वर्ष की तुलना में आठ लाख एमटी से ज्यादा धान खरीद हुई है। हालांकि, इस वर्ष लक्ष्य से छह लाख एमटी कम है। शनिवार को अंतिम तिथि तक राज्य के किसानों ने पैक्सों और व्यापार मंडलों को 39 लाख मीट्रिक टन धान बेचा। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने धान खरीद की तिथि नहीं बढ़ाई है। आंकड़ों को देखें तो इस बार 4 लाख 61 हजार 355 से ज्यादा किसान समितियों तक धान बेचने पहुंचे। अंतिम दिन शनिवार को शाम सात बजे तक 1 लाख 33 हजार एमटी से ज्यादा धान खरीद हुई। इसके बाद राज्य में धान खरीद का आंकड़ा 39 लाख एमटी के पार पहुंच गया। पिछले वर्ष यानी 2023-24 में 30.79 लाख एमटी धान की खरीद हुई थी। इस तरह इस वर्ष आठ लाख 28 हजार एमटी से ज्यादा धान खरीदा गया। हालांकि, यह लक्ष्य से करीब छह लाख एमटी कम है। इस वर्ष 45 लाख एमटी लक्ष्य र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.