आरा, दिसम्बर 30 -- पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। धान खरीदारी में किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को तीसरी बार तरारी के पैक्स अध्यक्षों और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों के साथ बैठक की। तरारी बीडीओ ऑफिस में हुई बैठक में सभी पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि किसानों का धान शीघ्र खरीदें। किसी भी स्थिति में संबंधित किसानों को 48 घंटे के अंदर भुगतान हो जाना चाहिए। कई पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि उन्होंने लक्ष्य के रूप धान का क्रय कर लिया है और राशि नहीं रहने के कारण अतिरिक्त धान की खरीद नहीं कर पा रहे हैं। राशि के लिए जिला सहकारिता सहकारिता पदाधिकारी से अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुरोध किया। वैसे पैक्स अध्यक्ष प्राप्त राशि भर खरीद कर चुके हैं, उनकी राशि बढ़ाई जाए। बड़कागांव पैक्स अध्यक्ष मदन तिव...