पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को धान खरीद कार्य से संबद्ध सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में सभी पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। सभी चयनित पैक्स /व्यापार मंडल को क्रियाशील कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक किसानों का अधिप्राप्ति कार्य हेतु निबंधन कराना सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। क्रय धान की मिलिंग के लिए जिला टास्क फोर्स से चयनित मिलों के साथ संबद्ध किए गए पैक्स और मिलर के बीच बैठक कराकर जल्द से जल्द एग्रीमेंट सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। किसानों से क्रय धान का भुगतान 48 घंटे के भीतर क...