पलामू, मई 4 -- मेदिनीनगर, राजेश सिन्हा। खरीफ वर्ष 2024-25 में पैक्सों के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पलामू जिले में तीन लाख क्विंटल धान खरीदने के लक्ष्य के विरूद्ध दो लाख 83 क्विंटल धान की खरीददारी की गई है। धान खरीदने के लिए तय समय-सीमा 30 अप्रैल निर्धारित थी जो खत्म हो गई। पलामू जिला लक्ष्य से 5.6% कम धान खरीद पाया। पलामू जिला आपूर्ति विभाग के कार्यालय अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि खरीफ वर्ष 2024-25 में पलामू जिले में धान खरीदने के लिए विभिन्न प्रखंडों में 41 पैक्सों का चयन किया गया था। जिले में दिसंबर माह से धान की खरीददारी की जा रही थी। जिन किसानों ने पैक्सों में अपना धान बेचा है, उसमें, अधिकांश किसानों का प्रथम किस्त की राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। कुछ किसानों का द्वितीय किस्त की भी राशि मिल गई है। कार्यालय अधीक्षक ने बत...