बक्सर, दिसम्बर 5 -- उदासीनता सरकारी स्तर पर धान की खरीद में देरी से किसानों में नाराजगी विभागीय अधिकारी किसानों की समस्या के प्रति नहीं हैं गंभीर फोटो संख्या- 12, कैप्सन- शुक्रवार को चौगाईं में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से होने वाली समस्याओं के बारे में बताते किसान। चौगाईं, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में धान की खरीद-बिक्री शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। चूंकि, इलाकाई गांवों के बधारों में धान की वृहद पैमाने पर खेती होती है। लेकिन, धान अधिप्राप्ति का रेट चार्ट अब तक नहीं आने से किसानों में मायूसी छायी है। विभागीय अधिकारी किसानों के मसले को लेकर गंभीरता नहीं हैं। जिसके कारण उन्हें आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। खेत-खलिहानों में पड़े उनके धान के खराब होने की चिंता उन्हें सता रही है। कई किसान पैसे की चाह में अपनी धान बिचौलियों...