हरदोई, दिसम्बर 30 -- हरदोई। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही धान खरीद में हावी हो रहे बिचौलियों की धरपकड़ के लिए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम अनुनय झा ने धान खरीद को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए सभी उपजिलाधिकारियों एवं धान खरीद के नोडल अधिकारियों को क्रय केंद्रों के नियमित निरीक्षण करने और बिचौलियों पर कड़ी नजर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने बताया अभी भी धान क्रय केंद्रों पर किसानों की आवक लगातार बनी हुई है, लेकिन इसके साथ ही कई केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता बढ़ने की शिकायतें मिल रही हैं। बिचौलियों के कारण मूल किसानों को अपने धान की बिक्री में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में किसानों को दिए गए ट...