नवादा, दिसम्बर 6 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में धान क्रय शुरू हुए 20 दिन हो गए हैं। अब तक कुल 23 किसानों से 127 एमटी धान की खरीद पूरी कर ली गयी है। जिले के 143 पैक्स और 10 व्यापार मंडल के माध्यम से धान क्रय किया जा रहा है। जिले में 15 नवम्बर से धान क्रय का आरम्भ हो चुका है। नमी की अधिकता के कारण धान खरीद की रफ्तार धीमी चल ही रही थी कि समिति अध्यक्षों और मिलरों के बीच ठन गयी और धान क्रय कुंद पड़ गया। काफी खींचतान के बाद सीधे संयुक्त निबंधक ने पहल की और तब जा कर शुक्रवार से दोबारा धान क्रय शुरू हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद धान क्रय का अपेक्षित गति मिल सकेगी। सामान्यत: नवादा जिले में 15 दिसम्बर से ही धान खरीद संभव हो पाती है क्योंकि इससे पूर्व धान में सामान्यत: 21 फीसदी तक नमी बनी रहती है। कुल मिला कर अभी तक सांकेतिक...