जमुई, दिसम्बर 29 -- बरहट, निज संवाददाता। बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह पंचायत केवल आजादपुर गांव में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक धान के पुंज में आग लग गई। इस घटना में 5000 से अधिक धान लगा पुंज जलकर राख हो गया, जिससे पीडि़त किसान को अनुमानित 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीडि़त किसान की पहचान मुकेश तांती पिता-भोला तांती के रूप में की गई है। आग लगने के पीछे कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गृहस्वामी व ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया, जिससे आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पीडि़त किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...