बांका, दिसम्बर 5 -- धोरैया(बांका)संवाद सूत्र बलियास गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से मो सज्जाद के खलिहान पर रखे करीब तीन बीघा खेत का धान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी क़े अनुसार आग इतनी तेज थी कि दमकल के पहुंचने तक पूरा धान का पुंज जल चुका था। आग की घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पुंज में आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है। आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग जख्मी, पांच रेफर अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के विशंभरचक गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों को सात लोग जख्मी हो गए। घायल चंद्रशेखर पासवान ने बताया कि विगत कई दिनों से गांव के ही ...