जहानाबाद, जनवरी 20 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव में मंटू यादव के खलिहान स्थित धान के पिंज में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया। धान के पिंज में आग लहरते गांव वालों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर गुल मचाते हुए किसान मंटू यादव को सूचना दिया। ग्रामीण अपने-अपने हाथ में पानी से भरा बाल्टी लेकर खलिहान की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी डायल 11 2 पर फोन कर पुलिस को दी गई हालांकि शकूराबाद थाना में अग्निक सेवा की गाड़ी नहीं रहने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पंप सेट व ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.