चंदौली, नवम्बर 4 -- चंदौली, संवाददाता। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। धान का कटोरा कहे जाने वाले इस आकांक्षात्मक जिले में अभी तक एक लाख 18 हजार से अधिक किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी है इससे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने से किसान वंचित हो सकते हैं। यदि योजना में लाभार्थी किसान 30 नवंबर तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराए तो उनकी अगली किस्त रूक सकती है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। यह धनराशि किसानों के खाते में चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.